फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no julus in moharram in hardoi

मोहर्रम में नहीं निकालेंगे जुलूस, घरों में ही होगा मातम

Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
no julus in moharram in hardoi
पिहानी में 20 अगस्त से शुरू हो रहे मोहर्रम माह को लेकर शियाओं ने शुक्रवार को कस्बे के जामिया हमीदुल मदारिस में बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि इस बार समाज के लोग जुलूस नहीं निकालेंगे।
विज्ञापन

जामिया हामिदुल मदारिस के अध्यक्ष सैय्यद अली जायर जैदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में शिया अंजुमनों के अध्यक्ष और महासचिवों को भी आमंत्रित किया गया। शिया धर्मगुरु मौलाना वजीहुल हसन जैदी ने कहा कि कोरोना काल में मोहर्रम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि इमाम हुसैन की शहादत के गम का इजहार करना है, जो घरों में किया जा सकता है। अंजुमनों ने निर्णय लिया कि धारा 144 लागू होने के कारण लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करके घर में ही मजलिसों का आयोजन होगा। घर में ही मेहंदी रोशन कर मातम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजरत कासिम अ. के तख्त-ए-मुबारक को सजाकर मीरसराय इमामबाड़े में ही रख दिया जाएगा। दो-दो व्यक्ति तख्त की जियारत कर इमामबाड़े पर ही मन्नत मान सकेंगे। अध्यक्षता कर रहे सैय्यद अली जायर जैदी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर इमरान हुसैन, अय्यूब, कल्लू, डियर जैदी, कम्मन व कायम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed