फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no electricity from 24 hour

हरपालपुर, बेहटा गोकुल व पिहानी समेत कई हिस्सों की आपूर्ति ठप

Sun, 09 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
no electricity from 24 hour
फोटो-32- ठप पड़ा बेहटा गोकुल उपकेंद्र। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बारिश और तेज हवा ने शहर के साथ कई जगह की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। बेहटागोकुल उपकेंद्र में 24 घंटे से आपूर्ति ठप है। हरपालपुर में शनिवार शाम से बाधित हुई आपूर्ति 19 घंटे बाद आई। पिहानी क्षेत्र में सात घंटे बिजली गुल रही। शहर के कई हिस्सों में फाल्ट के कारण लोग अंधेर में रहे।
विज्ञापन

बारिश के कारण शाहजहांपुर से बेहटागोकुल उपकेंद्र तक आई मेन लाइन में आंझी के पास फाल्ट आ गया। उपकेंद्र से जुडे़ पूरे क्षेत्र में सप्लाई बाधित है। विद्युत महकमे के अधिकारियों ने बताया कि उपकेंद्र से चार फीडर मानपुर, अटवा, कौढ़ा व टोडरपुर संचालित हैं। जिनसे लगभग 150 गांवों को आपूर्ति दी जाती है। शनिवार दोपहर लगभग 2.30 बजे आंझी के पास मेन लाइन में फाल्ट आने के बाद से आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति न मिलने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विजयराज, रनविजय, उमाकांत, शादीलाल आदि ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की है। उपकेंद्र के जेई मनोज गौतम का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। उपकेंद्र के कर्मी भी आपूर्ति बहाल होने के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। कुछ यही हाल हरपालपुर क्षेत्र का भी रहा। शनिवार शाम बारिश के दौरान हरदोई के मन्ना पुरवा उपकेंद्र में खराबी आ गई, जिससे पलिया उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इंतजार करते-करते दोपहर हो गई, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दोपहर तीन बजे मरम्मत का काम पूरा होने पर क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की जा सकी। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान पलिया उपकेंद्र के चार फीडर हरपालपुर, धर्मपुर, तेगपुर व सेमरिया फीडर से जुड़े लगभग 10 हजार उपभोक्ता व डेढ़ लाख से अधिक की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट होने पर परेशानी हुई थी। दोपहर में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे इतर पिहानी में भी रविवार सुबह सात बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पता चला कि हरियावां के पास मेन लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई है, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई है। सात घंटे घंटे की मशक्कत के बाद लाइन की मरम्मत की जा सकी। पिहानी उपकेंद्र से जुड़े नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 30 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित
शनिवार रात बारिश के दौरान मुन्ने मियां चौराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे गज्जूलाल वाली गली समेत आसपास के क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। रात से ठप हुई आपूर्ति रविवार शाम तक बहाल नहीं की जा सकी थी। इस दौरान लगभग एक हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गज्जू लाल वाली गली निवासी अंकुर द्विवेदी ने बताया कि आपूर्ति न मिलने से सबसे ज्यादा समस्या पानी जुटाने में हुई। सांडी रोड उपकेंद्र के जेई दिनेश यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है।
अफसरों के दखल पर 16 गांवाें आपूर्ति बहाल
हरपालपुर। फर्रुखाबाद की सीमा पर रामगंगा नदी के किनारे बसे हरदोई जिले के 16 गांवों में फर्रुखाबाद के एक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। फर्रुखाबाद के अफसरों के निर्देश पर बुधवार शाम उपकेंद्र से इन 16 गांवों की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। समस्या पर खबर को संज्ञान में लेकर जिले के अफसरों ने फर्रुखाबाद में विभाग से बात की। इसके बाद इन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी है।
फर्रुखाबाद की सीमा पर रामगंगा नदी के किनारे बसे जनपद के ग्राम प्रतिपालपुर, अर्जुनपुर, ज्ञानपुर, नदुआपुर, नरौथा, सरेसर, खरगपुर, मोर्चा, बाग, शिवपुरी, रम्पुरा, नगरिया, भदोरियन पुरवा, तिलमनपुरवा, भवानीपुर व हर्रई गांव को पलिया उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति दी जाती थी। लेकिन कुछ साल पहले इन गांवों तक गई एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अस्थायी तौर पर इन गांवों को फर्रुखाबाद के नजदीकी उपकेंद्र भरखा से जोड़ दिया गया था। तब से इन गांवों को वहीं से आपूर्ति दी जा रही थी। 26 जनवरी को राजस्व हानि होने की बात कहते हुए फर्रुखाबाद के बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस क्षेत्र की आपूर्ति कटवा दी थी।

विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बात कर आपूर्ति बहाल कराई थी। बुधवार शाम फिर से फर्रुखाबाद से इन गांवों की आपूर्ति बंद कर दी गई। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने फर्रुखाबाद के अधिकारियों से वार्ता की। रविवार को फिर से इन गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हरपालपुर के पलिया उपकेंद्र के जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला गया था। जब तक पलिया उपकेंद्र से इन गांवों को नहीं जोड़ा जा रहा है, तब तक फर्रुखाबाद से आपूर्ति दिलाई जाएगी। उपभोक्ता रामभजन, शीला, उमेश आदि ने समस्या के स्थायी निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed