फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no dhan mol, what to do with temple

‘मंदिर-मस्जिद को क्या चाटेंगे, धान 11 सौ में बिक रहा’

Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
no dhan mol, what to do with temple
विकास भवन सभागार में किसान दिवस के दौरान मौजूद किसान नेता और अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में अधिकारियों को किसान नेताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। क्रय केंद्रों पर धान न खरीदे जाने पर भाकियू अराजनीतिक (भानू गुट) के जिलाध्यक्ष भगवान बख्श सिंह ने कहा कि मंदिर, मस्जिद का क्या करेंगे जब धान 1100 रुपये में बिक रहा है। किसान भुखमरी की कगार पर हैं। यह सुनकर अफसर भी सकते में आ गए और किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

किसान नेता भगवान ने कहा कि अपने ही खेत से मिट्टी खोदने पर किसान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना कर दिया जाता है।
इस पर सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय और उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने कहा कि समस्याएं रखें, निस्तारण किया जाएगा। भाकियू नेता रावेंद्र सिंह चौहान ने छुट्टा मवेशियों की समस्याओं को रखा और कहा कि बंधियाकरण अभियान चलाकर उन्हें गोशालाओं में भेजा जाए। सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि किसानों की समस्याओं को बिंदुवार नोट कर लिया जाए और शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इस दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार से पूछा, बताओ छुट्टा मवेशी हांककर कब तहसील लाएं
हरदोई। बुधवार को बिलग्राम तहसील मुख्यालय में भाकियू अराजनीतिक (टिकैत गुट) की पंचायत हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजीव यादव को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छुट्टा मवेशी की समस्या से किसान जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरापुर, रोशनपुर, बरगावां, निजामपुर, चांदपुर, नबीपुर, गुजरई, नूरपुर हथौड़ा में तो छुट्टा मवेशियों ने खेत बर्बाद कर दिए हैं। उन्होंने तहसीलदार से पूछा कि बताओ छुट्टा मवेशियों को हांककर कब तहसील ले आएं। इसके अलावा रजबहों में पानी न आने, डीएपी न मिलने और क्रय केंद्रों पर किसानों का धान न तौले जाने की शिकायत भी ज्ञापन में की गई है। इस दौरान मान सिंह, राजपाल, मंशाराम, मीरा, कमलेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed