{"_id":"68ab4a41b0dd51b7ef097d74","slug":"no-clue-about-missing-bjp-booth-president-four-reported-kidnapped-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1239465-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाजपा के लापता बूथ अध्यक्ष का सुराग नहीं, चार पर अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाजपा के लापता बूथ अध्यक्ष का सुराग नहीं, चार पर अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। बीते बृहस्पतिवार को मारपीट के बाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष लापता हो गए। पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नेता का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने रविवार को बूथ अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें घटना का जल्द खुलासा करने के प्रति आश्वस्त किया।
नगर के मोहल्ला खलील निवासी शैलेंद्र उर्फ गौरी (32) भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। पिता रामलाल के मुताबिक बृहस्पतिवार को शैलेंद्र अपने दोस्त जंगलिया निवासी पिंटू वर्मा के साथ मोहल्ला गढ़ी के बियर बार गए थे। वहां मौजूद कुछ लोगों से बूथ अध्यक्ष की मारपीट किसी बात पर हो गई थी। इस घटना के बाद बूथ अध्यक्ष लापता हो गए। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के आरोप में चौक निवासी धीरू अवस्थी, मूजागढ़ निवासी मुंशी खां, कटरा निवासी पवन भारद्वाज और पठकाना निवासी पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद भी अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
रविवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी शैलेंद्र के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण से घटना का जल्द खुलासा करने के लिए कहा। रजनी तिवारी ने परिजनों को हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। पूरे मामले को लेकर कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बूथ अध्यक्ष की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। पवन भारद्वाज और पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।