फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NMC approval for operation of medical college

ेडिकल कॉलेज के संचालन को एनएमसी से मिली मंजूरी

Thu, 14 Oct 2021 08:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
NMC approval for operation of medical college
फोटो-32-गौराडांडा में मेडिकल कॉलेज का एकेडमिक ब्लाक और प्रशासनिक भवन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में शिक्षा सत्र अगले माह शुरू हो जाएगा। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने जिले में मेडिकल कॉलेज के संचालन को मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिद्धार्थ नगर से हरदोई के मेडिकल कॉलेज का भी लोकार्पण वर्चुअली करेंगे। यहां फिलहाल एमबीबीएस की सौ सीटें होंगी।
विज्ञापन

जिले में सीतापुर मार्ग पर गौराडांडा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। कॉलेज का एकेडमिक ब्लॉक गौराडांडा में संचालित होगा, जबकि ओपीडी-आईपीडी समेत उपचार संबंधी सभी कार्य जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन इमारत में होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज संचालन की कवायद काफी समय से चल रही है लेकिन नेशनल मेडिकल काउंसिल से अनुमति न मिल पाने से मामला लटका था। 12 अक्तूबर को एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि टीम ने कॉलेज में फैकल्टी की उपस्थिति, विद्यार्थियों के पढ़ने, रहने और खाने-पीने की व्यवस्थाएं परखीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाएं एनएमसी के मानकों पर खरी उतरीं। बुधवार देर रात एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में 100 सीटें होगीं। फिलहाल इसका नाम राजकीय स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज हरदोई है।
सूत्रों के मुताबिक कॉलेज संचालन शुरू करने के लिए एनएमसी के पास पहले भी आवेदन किया गया था। जिस पर टीम ने निरीक्षण किया तो गलत जानकारी पर आवेदन निरस्त कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का कार्यभार संभालने पर डॉ. वाणी गुप्ता ने दोबारा आवेदन की कवायद शुरू की।
अभिलेख दुरुस्त कराए और निर्माण कार्य भी तेज कराया। दस जून को शपथ पत्र देकर प्रार्थना पत्र मंजूर हुआ। इसके बाद चार और पांच अगस्त को एनएमसी की टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें मिली मामूली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। फिर 12 अक्तूबर को निरीक्षण किया गया।

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए 47 फैकल्टी की नियुक्ति हो चुकी है और इन सभी ने ज्वाइन भी कर लिया है। इसके अलावा 24 रेजिडेंट चिकित्सकों की भी तैनाती हो गई है। इन सभी रेजिडेंट चिकित्सकों ने भी ज्वाइनिंग कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed