फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nitin will come today

विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद आज आएंगे नितिन

Tue, 19 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
nitin will come today
हरदोई। विधानसभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सदर विधायक नितिन अग्रवाल बुधवार को पहली बार गृह जनपद हरदोई आएंगे। इसको लेकर करीबी लोगों के साथ ही समर्थकों और जन सामान्य में भी खासा उल्लास है। इसकी तैयारी भी मंगलवार देर रात तक होती रही।
विज्ञापन

सदर विधायक नितिन अग्रवाल को सोमवार को विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्वाचन से जिले में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। बुधवार को नितिन अग्रवाल हरदोई आएंगे।
विज्ञापन

उनके चाचा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल मंगलवार को दिन भर स्वागत की तैयारियों में लगे रहे। मुकेश अग्रवाल के मुताबिक लखनऊ जनपद की सीमा से ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके अलावा भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, नगर पालिका सभासद अमित त्रिवेदी रानू, टिंकू त्रिवेदी, प्रदीप पाठक, रवि द्विवेदी आदि भी तैयारियों में लगे रहे। सिनेमा रोड पर पर स्वागत की तैयारियां की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed