फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine investigating officers did not reach the meeting, salary stopped

बैठक में न आने पर दस अफसरों का वेतन रोका

Fri, 08 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nine investigating officers did not reach the meeting, salary stopped
हरदोई। ग्राम प्रधानों की लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में जांच अधिकारी बनाए गए नौ अफसर नहीं पहुंचे। सीडीओ आकांक्षा राना ने इस पर नाराजगी जताकर सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के विरुद्ध शपथ पत्र पर आने वाली शिकायतों की जांच के लिए जिलाधिकारी स्तर से जांच कमेटी गठित की जाती है। राजपत्रित अधिकारियों को यह जांच सौंपी जाती है और समयबद्ध ढंग से रिपोर्ट देने के निर्देश होते हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित रह जाती हैं।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने गुरुवार को ग्राम प्रधानों के विरुद्ध लंबित शिकायतों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें नौ अधिकारी नहीं पहुंचे और इस वजह से जांच की समीक्षा नहीं हो सकी। सीडीओ आकांक्षा राना ने निर्देश दिए हैं कि समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहे अधिकारी सामने स्पष्टीकरण देंगे। जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त व्यापारकर, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, जिला कृषि अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के खंड दो के अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता, समाज कल्याण निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक, लोक निर्माण विभाग खंड दो के सहायक अभियंता और प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed