फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nice type of crop making in hardoi

उन्नत तकनीक से लें दलहनी फसलों का अच्छा उत्पादन: रामप्रकाश

Sun, 27 Sep 2020 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
nice type of crop making in hardoi
ÕæÚUæÕ´·¤è Ð ¥æÁ Öè ¹ðÌæð´ ×ð´ çιÌð ãñU´ ,Âýð׿‹Î ·ð¤ ãUèÚUæ,׿ðÌèÐ
हरदोई कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रवासी श्रमिकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय आजीविका संवर्धन व दलहन बीज उत्पादन तकनीक विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को समाप्त हो गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश ने दलहन फसलों का अच्छा उत्पादन लेने के लिए उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार मिश्र ने जनपद हरदोई की मुख्य दलहनी फसलों उरद, मूंग, अरहर, चना, मटर एवं मसूर बीज उत्पादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि प्रवासी भाई विभिन्न बीज उत्पादन को रोजगार के रूप में अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूर दलहनी फसलों के बीजों की अच्छी प्रकार से ग्रेडिंग करके, उसे बाजार में बेचकर अच्छा दाम प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व वैज्ञानिक डॉ. सीपीएन गौतम ने खरीफ फसलों विशेषकर तिल, मूंगफली में लगने वाले रोग एवं कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. डी बी सिंह ने कटाई के उपरांत बीज प्रबंधन विषय पर चर्चा की। समापन पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश एवं अन्य वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed