{"_id":"6182c5c1e1a1ef129252c484","slug":"newly-born-child-died-in-accident-hardoi-news-knp662128833","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में नवजात की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम खरगपुर तिराहे पर ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में नवजात बच्ची की मौत हो गई।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकैया निवासी अनुज खेती करता है। 11 दिन पूर्व उसकी पत्नी सीमा ने बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार शाम बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। वह कार से पत्नी सीमा व बहन सुनीता के साथ बेटी की दवा लेने हरपालपुर जा रहा था। रास्ते में खरगपुर तिराहे के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई।
हादसे में सुनीता की गोद से उछलकर नवजात कार के बोनट पर जा गिरी। जिससे सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।