फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   New Year , the police will bring immense joy

नया साल, पुलिस के लिए लाएगा खुशियां अपार

Thu, 25 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
New Year , the police will bring immense joy

जिले के पुलिस थानों को अपग्रेेड करने का तोहफा देनेे

विज्ञापन
के बाद अब पुलिस कर्मियों को दो क्षण सुकून के बिताने को हास्टल और बैरकों की व्यवस्था की जा रही है। नए साल में इसका शुभारंभ होगा। वहीं महिला आरक्षियों को भी अलग बैरक में रहने का तोहफा मिलेगा। सभी थानों की ऑनलाइन शुरुआत भी नए साल में हो जाएगी। वहीं दमकल विभाग को अपना भवन भी मिलने के आसार प्रबल है।

फिलहाल नया साल अलग-अलग ओहदों पर डटे पुलिस कर्मियों और अफसरों के लिए भी नई खुशियां लेकर आ रहा है। जिले में सभी 25 थानाें व पुलिस कार्यालय को सीसीटीएनएस सिस्टम के तहत कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है। इस दिनों इन कंप्यूटरों पर ऑफलाइन काम हो रहा है, पर जनवरी माह में सभी ऑनलाइन होंगे। कंप्यूटर से ऑनलाइन काम विद्युत आपूर्ति बाधित न करे, इसके लिए जनरेटर सेट लगा दिए गए हैं।

सभी थानों में ब्रांडबैंड का कनेक्शन करवा दिया गया है। सिस्टम ऑनलाइन होने से पीड़ितों की एफआईआर भी तत्काल दर्ज हो सकेगी, साथ ही उसकी मानीटरिंग भी अधिकारी कर निर्देश दे सकेंगे। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। उधर, अर्से से जर्जर सरकारी बैरक/आवास में रह रहे पुलिस कर्मियों के लिए भी नया साल सुखद होगा।

कारण साफ है कि अब उनका नए साल में नई बैरकाेें का तोहफा मिलेगा। इसके लिए सात कोतवाली/थानों को चिह्नित कर उनमें बैरक बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। आवासोें में सुरसा थाने में प्रथम श्रेणी के 12, तृतीय श्रेणी के 6, माधौगंज में प्रथम श्रेणी के 12 और तृतीय श्रेणी के 6 भवन, मझिला में एक विशेष श्रेणी, 10 प्रथम श्रेणी और 4 तृतीय श्रेणी के भवन आवंटित किए जाएंगे, वहीं बेनीगंज, सुरसा, माधौगंज, मल्लावां, कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, अतरौली थाने मेें 80-80 सिपाहियों के रहने के लिए बैरक तैयार हो रही है।

जिले के सात कोतवाली/थानों में शहर कोतवाली, देहात कोतवाली, माधौगंज, बेहटा गोकुल, संडीला, सांडी, शाहाबाद और हरपालपुर में हास्टल तैयार कराए जा रहे हैं। हर हास्टल में थाने के छह-छह दारोगाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके लिए कम्युनिटी हाल, बरामद आदि आधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है। पहले उन्हें रहने के लिए इधर उधर किराए पर कमरा लेना पड़ता था, पर हास्टल के बनने के बाद थानों में तैनात दारोगा भी सुकून के क्षण बिता सकेंगे।

इतना ही नहीं इन थानों में आने वाले आगंतुकों के लिए भी आगंतुक कक्ष बनाया जा रहा, जिसका शुभारंभ भी नए साल में होगा। उधर, जिले की महिला आरक्षियों को भी अब रुकने की टेंशन से निजात मिलेगी। एसएसपी गोविंद अग्रवाल के प्रयासों से शहर कोतवाली, संडीला कोतवाली और पुलिस लाइन में एक-एक बैरक बनाई जाएगी।

इसमें दस-दस महिला आरक्षी रह सकेंगी। इसके  अलावा राजपत्रित पुलिस अफसरों के लिए टाइप फोर के 6 भवन पुलिस लाइन में तैयार कराए जा रहे हैं। इनके बनने से बाहर से आने वाले अफसरों के रुक ने की समस्या से भी निजात मिलेगी, साथ ही सुरक्षा के  दृष्टिकोण से यह अहम माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed