फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   New Heights and St. Xavier's won in Kabaddi

कबड्डी में न्यू हाइट्स व सेंट जेवियर्स ने बाजी मारी

Wed, 20 Nov 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
New Heights and St. Xavier's won in Kabaddi
फोटो-30-न्यू हाइट्स स्कूल में इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्टीशन में जूनियर बालिका वर्ग में कबड्डी प्र - फोटो : HARDOI
हरदोई। न्यू हाइट्स स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी बालिका वर्ग में न्यू हाइट्स व सेंट जेवियर्स ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग के मैचों का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रथम दिन कबड्डी बालिका वर्ग का मैच न्यू हाइट्स व सेंट जेम्स के मध्य हुआ जिसमें उम्दा खेल का प्रदर्शन कर न्यू हाइट्स स्कूल विजेता रहा। अन्विता बाजपेई को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। दूसरा बालिका वर्ग की कबड्डी सेंट जेम्स व सेंट जेवियर्स के बीच हुआ इसमें भी सेंट जेम्स को हार का सामना करना पड़ा। सेंट जेवियर्स की दीक्षा वर्मा ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित हुई।
विज्ञापन

न्यू हाइट्स स्कूल व सेंट जेम्स के बीच खेले गए बालक वर्ग फुटबॉल में न्यू हाइट्स ने संघर्षशील विजय हासिल की। प्रशांत वर्मा को बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया। सेंट जेम्स व सेंट जेवियर्स के साथ हुए फुटबॉल व क्रिकेट मैच में सेंट जेम्स ने शानदार जीत दर्ज कराई। सेंट जेम्स के शौर्य पांडेय को दोनों मैचों की जीत का श्रेय ‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में न्यू हाइट्स स्कूल व सेंट जेम्स के मध्य दो खो-खो मैच हुए जिसमें दोनों में सेंट जेम्स विजयी रहा। प्रधानाचार्य हरीश चौधरी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed