फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Never caste politics '

‘जातिवादी राजनीति कभी नहीं की’

Sun, 12 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 12 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
" Never caste politics '

शहर में अलग अलग स्थानों पर आयोजित कार्यकर्ताओं की

विज्ञापन
बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा नरेश अग्रवाल ने कहा कि 40 वर्षों की राजनीति में हमेशा समाज के हर वर्ग के हितों के लिए कार्य किया है। कभी जातिवादी राजनीति नहीं की। यही वजह है कि समाज के हर वर्ग के लोग साथ में हैं और यह साथ हमेशा बने रहेगा।

उन्होंने कहा कि पीठ पीछे बुराई करके लोगों को बरगलाने का कार्य करने वालों को यहां के लोगों ने राजनीति में हाशिए पर पहुंचा दिया है। कहा कि विरोध करना है, तो सामने आकर करें, ताकि हमारे कार्यकर्ता उनको जवाब दे सके। सरकुलर रोड स्थित एक हाल में हुई बैठक में पंचायत उद्योग के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह एवं कमल सिंह इटौली, रजनीश सिंह आदि ने सांसद को मुकुट पहना कर स्वागत किया।

पंचायत उद्योग अध्यक्ष ने कहा कि यहां के लोगों का नरेश अग्रवाल में अटूट विश्वास और भरोसा है, जो किसी के बरगलाने से और भ्रामक बातों से टूटने वाला नहीं है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, उदयवीर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, नाहर सिंह, इंद्रपाल सिंह, शिव प्रकाश सिंह, लल्ला सिंह, राजीव सिंह टेनी आदि मौजूद थे।

उधर, डाकघर के निकट स्थित बारात घर में आयोजित बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों के लिए हमेशा कोई कसर बाकी नहीं रखी है। आज शहर में विकास कार्य सभी के सामने हैं। उन्होंने कहा कि शहर को आदर्श नगर बनाने के लिए हर स्तर पर सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शहर में संचालित कराया जा चुका है और जल्द ही इसके भवन का काम भी कराया जाएगा। उन्होंने जातिवाद का जहर फैलाने वालों से सावधान रहने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि दरार डालकर राजनीति करने के मंसूबे पाले विरोधी कभी कामयाब नहीं होगे।

इस मौके पर सहकारी बैंक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख सुरसा संजय मिश्रा, अमित बाजपेयी, रानू त्रिवेदी, राजू दीक्षित मलिहामऊ, प्रदीप पाठक, मनीष चौबे, अंबुज शुक्ला, दीपक मिश्रा, गौरीशंकर अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, विश्वदीपक दीक्षित आदि ने सांसद का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed