फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   neshanal haeeve par jhumakee noch bhaage baikars

नेशनल हाईवे पर झुमकी नोच भागे बाइकर्स

Fri, 17 Jul 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
neshanal haeeve par jhumakee noch bhaage baikars
पिहानी(हरदोई)। पुलिस की लचर कार्यशैली का नमूना गुरुवार को एक बार फिर देखने को मिला। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बाइक पर बेटे के साथ जा रही आशा कार्यकर्ता की झुमकी नोचकर बाइकर्स फरार हो गए। घटना की जानकारी आशा ने जहानीखेड़ा पुलिस चौकी में दी है। पुलिस जांच के नाम पर लकीर पीट रही है।
विज्ञापन

पसिगवां निवासी सरोज कुमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसिगवां में आशा कार्यकर्ता हैं। गुरुवार को वह अपने पुत्र के साथ बाइक से सुपरवाइजर से मिलने मैगलगंज जा रही थीं। ग्राम डेल पंडरवा के निकट पीछे से आए दो बाइक सवार सोने की झुमकी नोचकर मैगलगंज की ओर भाग गए। घटना में आशा का कान जख्मी हो गया। जंगबहादुरगंज पहुंचकर इलाज कराया। पुलिस चौकी जहानीखेड़ा में दोपहर में घटना की जानकारी दी। जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी रामकेवल तिवारी ने बताया कि सूचना पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed