फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Neither professor nor library, you should tell how to study

न प्रोफेसर न लाइब्रेरी, आप ही बताएं कैसे हो पढ़ाई

Sat, 16 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Neither professor nor library, you should tell how to study
फोटो-12-कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते सीएसएन कालेज के परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं? - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रोफेसरों की कमी और लाइब्रेरी संचालित न होते देख सीएसएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सब्र का पैमाना शनिवार को छलक ही गया। उग्र छात्र-छात्राएं जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और नारेबाजी की। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

योगेश कुमार, अजय गौतम आदि ने बताया कि कॉलेज में प्रोफेसरों की कमी के कारण एमए प्रथम वर्ष की नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। जलवायु और समुद्र विज्ञान की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहीं। भूगोल की कक्षा का संचालन ही यदा कदा हो पाता है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि जब प्राचार्य से शिकायत करते हैं तो वे अभद्रता करते हैं। यह भी आरोप लगाया कि कालेज में लाइब्रेरी का भी संचालन नहीं हो रहा है। लाइब्रेरी में प्रासंगिक पुस्तकें भी नहीं हैं। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने कालेज से कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने बताया कि सीएसएन कालेज के प्राचार्य से आख्या मांगी जा रही है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजीव रावत, सविता यादव, ज्ञानेंद्र, शीतल मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, सुधांशु, कीर्ति वर्मा, ओमवीर सिंह, अविरल शुक्ला, अनिकेत सिंह भी मौजूद रहे।

भ्रमित किए गए छात्र-छात्राएं : प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह का कहना है कि एक प्रोफेसर ने छात्र-छात्राओं को भ्रमित किया है। यहां कक्षाएं चलती हैं। एमए प्रथम वर्ष में दाखिले की आज अंतिम तिथि थी। सोमवार से नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

फोटो-13-कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव से वार्ता करते छात्र छात्राएं। संवाद

फोटो-13-कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव से वार्ता करते छात्र छात्राएं। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed