फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Negligence of the inspector clarification

लापरवाही पर मल्लावां कोतवाल से स्पष्टीकरण

Tue, 05 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 05 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Negligence of the inspector clarification

एएसपी पूर्वी ने लापता छात्रा की हत्या के मामले में

विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर कोतवाल मल्लावां से जवाब  तलब करते हुए कहा कि छात्रा के गायब होने की तहरीर देने के बावजूद उन्होंने किन कारणों से गुमशुदगी दर्ज नहीं की। एएसपी के तेवर से मातहतों में खलबली मच गई।

उधर, पुलिस अभी तक बालिका के हत्या आरोपी तक नहीं पहुंच पाई जिसके  चलते गांव में तनाव व्याप्त है। ज्ञात हो कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में 28 अप्रैल की रात से एक नौ वर्षीय छात्रा उस वक्त लापता हो गई, जब वह गांव में एक बारात देखने गई थी। परिजनों ने खोजबीन की, पर सुराग नहीं लगा।

29 अप्रैल को पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी, पर कोतवाली पुलिस ने वह भी दर्ज नहीं की। बीते दिन उसका शव गांव के पश्चिमी खेत के एक गड्ढे में पड़ा मिला था। परिजनों ने बेटी को अगवा कर दुष्कर्म की आशंका जताई थी। इस मामले में कोतवाली  पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने कोतवाल श्याम बहादुर सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।

साथ ही इस बीच गांव जाने के संबंध में पूरा विवरण तलब किया है। उन्होेंने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर दोबारा लापरवाही बरती गई तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, मल्लावां क्षेत्र के एक गांव में मिले 9 वर्षीय छात्रा के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि स्लाइड की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed