फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Negligence in spending money from tied fund, details summoned from ADO

Hardoi News: टाइड फंड के रुपये खर्च करने में लापरवाही, एडीओ से तलब किया गया ब्योरा

Sat, 13 Sep 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Negligence in spending money from tied fund, details summoned from ADO
हरदोई। टाइड फंड के रुपये खर्च किए जाने में लापरवाही पर जिला पंचायतराज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एडीओ पंचायत से काम न करने वाले प्रधान, पंचायत सचिवों और कंसलटिंग इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

गांवों में केंद्रीय आयोग की मद में मिलने वाले टाइड फंड से विकास और अन्य आमजन की सुविधा और सहूलियत के प्राथमिकता के कार्यों को कराया जाता है। टाइड फंड में मिले रुपये को खर्च किए जाने और काम में प्रधान और पंचायत सचिव लापरवाही कर रहे हैं। डीपीआरओ ने शनिवार को एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव और कंसलटिंग इंजीनियरों से वर्चुअल संवाद किया। वर्चुअल संवाद में उन्होंने ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों के खातों में डंप रुपये और काम न कराए जाने के कारणों की जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत से कहा कि काम और खर्च में लापरवाही करने वाले पंचायत सचिवों और कंसलटिंग इंजीनियरों पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट दें। प्रधानों की तरफ से की जाने वाली लापरवाही के लिए कारण सहित आख्या प्राप्त कराएं। टाइड फंड के रुपये खर्च न होने से जिले की स्थिति पर भी सीएम डैश बोर्ड में विपरीत प्रभाव पड़ा है। बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed