{"_id":"611124be8ebc3e738306435d","slug":"naresh-aggarwal-said-opposition-is-busy-disrupting-the-proceedings-of-the-sadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश अग्रवाल बोले: जनता की लड़ाई भूल सदन की कार्यवाही में खलल डालने में व्यस्त है विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश अग्रवाल बोले: जनता की लड़ाई भूल सदन की कार्यवाही में खलल डालने में व्यस्त है विपक्ष
Mon, 09 Aug 2021 06:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:22 PM IST
सार
नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश व देश में कानून व्यवस्था इतनी मजबूत है कि अपराधी अपने आप थाने में समर्पण करने को विवश हैं।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता की लड़ाई भूल विपक्ष सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचा रहा है। यह प्रजातंत्र के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। सोमवार को हरदोई में सरकुलर रोड स्थित गोष्ठी में पूर्व राज्यसभा सदस्य व भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार हर बिल पर चर्चा करने के लिए तैयार है पर विपक्ष करने ही नहीं दे रहा। वह सिर्फ सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ने दे रहे। इससे देश को आर्थिक हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में कानून व्यवस्था इतनी मजबूत है कि अपराधी अपने आप थाने में समर्पण करने को विवश हैं।
वे अल्पसंख्यक समुदाय से कहना चाहते हैं कि किसी के बहकावे में न आएं। केंद्र में मोदी, प्रदेश में योगी व जिले में उनके रहते किसी भी अल्पसंख्यक का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। भाजपा नेता ने कहा कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि का धन आवंटित किया है।
विज्ञापन
सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के मान सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा। संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र पीके वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा, शिशुपाल सिंह, धनंजय मिश्रा, प्रियम मिश्रा, शिव प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।