फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nagar palika clerck injured in fyring

संदिग्ध हालत में गोली लगने से नगर पालिका लिपिक घायल

Sun, 29 Nov 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
nagar palika clerck injured in fyring
मल्लावां। नगर पालिका में तैनात लिपिक शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गए। लिपिक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत मेें लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका मेें तैनात लिपिक राजेश सिंह (58) अपनी पत्नी के साथ नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उनका एक मकान राघौपुर मार्ग के मोहल्ला श्यामपुर में भी है। यहां उनकी बहू वंदना सिंह पत्नी स्व. उदयभान सिंह दो बच्चों के साथ रहती है। दोनों मकानों के बीच की दूरी लगभग 800 मीटर है। शनिवार देर रात राजेश ने बहू वंदना को फोन कर गेट खोले रखने को कहा। इसके बाद वह बाइक से पुत्री निधि सिंह के साथ वंदना के घर पहुंचे। राजेश का कहना है कि जब वह बहू के घर पहुंचे तो वहां अज्ञात व्यक्ति दिखा। टोकने पर उसने गोली चला दी। गोली उनके सीने को छूकर निकल गई और वह घायल हो गए।
विज्ञापन

लिपिक को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। रात में ही एएसपी पूर्वी अनिल यादव और सीओ बिलग्राम विशाल यादव ने सीएचसी पहुंचकर राजेश के बयान लिए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस भी मिला है। राजेश की बहू वंदना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर की छत पर थी इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति जीने के सहारे छत पर आ गया और तमंचा दिखाकर जेवर व रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान ननद निधि सिंह भी ऊपर पहुंच गई, जिस पर आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली जीने की दीवार में लग गई। यहां से भाग रहे आरोपी को ससुर राजेश सिंह ने टोका तो उसने उन पर भी गोली चला दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच मेें लग रहा है कि लूटपाट की नीयत से घर में घुसे व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है।

सीसीटीवी फुटेेज से खुलेगा राज
वंदना सिंह के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस का कहना है कि घटना भी सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। रात में ही कैमरे को खंगालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पासवर्ड की जानकारी न होने से फुटेज नहीं देखे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed