फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: चार साल से नहीं मिला नलकूप कनेक्शन

Sat, 04 Feb 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 04 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
NA
चार साल पहले किया था आवेदन, अब तक नहीं मिला सामान
विज्ञापन

- तहसील समाधान दिवस पर फरियादियों ने सुनाई व्यथा
- तीन बार आवेदन देने के बाद भी नहीं हुआ समस्या का निदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। तहसील समाधान दिवस में शनिवार को भरावन के ग्राम जाजूपुर निवासी मुरली ने बताया कि दो बार तहसील समाधान दिवस में आ चुके हैं। आठ जनवरी 2019 को नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। मगर अभी तक कनेक्शन के लिए विभाग से सामान नहीं मिल सका है। वह कई बार विद्युत विभाग के कार्यालय जा चुके है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
समाधान दिवस में संडीला के ग्राम हड़हा निवासी जब्बार ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि नापने के लिए कई बार तहसील दिवस में आ चुके हैं। मगर हमारी भूमि की नाम नहीं हो पा रही है। कोथावां के ग्राम लालपुर सहगवां निवासी शिव शंकर ने बताया कि वह दो बार तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके है कि विपक्षी ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। मगर उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया है। भूमि पर अभी तक कब्जा नहीं मिला है।
विज्ञापन

बालामऊ निवासी वीरबल ने बताया कि गांव के ही विपक्षी जबरदस्ती मेरे खेत से रास्ता निकाल रहे है। दो से तीन बार वह तहसील दिवस पर शिकायत कर चुके है मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इसके साथ ही त्वरित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। यहां 195 शिकायतें आई, मगर एक भी निस्तारण नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को स्थलीय निरीक्षण कर एक हफ्ते के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। यहां एसडीएम डीपी सिंह, सीओ अंकित मिश्रा, कोतवाल दिलेश कुमार सिंह, तहसीलदार राजीव कुमार, ईओ नगर पालिका विजेता गुप्ता मौजूद रहे।

---------------------------------------------
38 शिकायतों में एक का भी नहीं हो सका निस्तारण
सवायजपुर। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अभिषेक सिंह और क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां 38 शिकायतें आई, मगर किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम न्यायिक रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed