फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Muslim agitated

गुस्ताख-ए-रसूल पर भड़के मुस्लिम

Sat, 12 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 12 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Muslim agitated

हरदोई। हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ दिए बयान से मुस्लिम भड़क गए। जुमे की नमाज के बाद कई मस्जिदों के लोगों ने इकट्ठा होकर जुलूस निकाला। अुंजमन इस्लामिया से निकले जुलूस से पूरी सड़क पर टोपी लगाए लोग ही नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


कुछ लोग हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे थे। भीड़ को देखते हुए एसपी और एएसपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने जुलूस पर आपत्ति जताई तो लोग उग्र होने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां पटकर भीड़ को हटाया।
विज्ञापन


हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी की ओर से आपत्तिजनक बयान देने के खिलाफ अंजुमन इस्लामियां की ओर से  शुक्रवार को नमाज के बाद जुलूस निकला। अंजुमन इस्लामियां के सदर खालिद और सचिव की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता व सीओ सिटी राम लाल राय को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें कमलेश तिवारी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने व हिंदू महासभा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ज्ञापन लेने के बाद अफसर हटे तो कुछ लोग हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में निकल पड़े। जुलूस मुन्ने मियां चौराहे से बड़ा चौराहा होते हुए नुमाइश चौराहा की ओर गया। इस पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, एएसपी बीसी दुबे समेत कई थानों का फोर्स नुमाइश चौराहा पर पहुंच गया।


एसपी ने जुलूस में शामिल लोगों को समझा बुझाकर वापस जाने को कहा। इस पर जुलूस में शामिल कुछ लोग नारे लगाकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां पटकर कर भीड़ को हटाया। एक पुलिसकर्मी ने तो कारबाइन से पोजीशन ले ली। शहर में करीब एक घंटा तक माहौल तनाव पूर्ण रहा। एसपी ने एहतियात के तौर पर प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल के साथ गश्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed