{"_id":"6171aefe91c3040a6f4267f0","slug":"murder-report-against-unknown-hardoi-news-knp659586521","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, लूट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, लूट की आशंका
विज्ञापन
फोटो-13- देर रात घटना स्थल का निरीक्षण करते एएसपी दुर्गेश सिंह। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। दुकान से घर जा रहे युवक का शव रास्ते में पड़ा मिलने के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर साई निवासी जसवंत सिंह की कस्बे के हरदोई उन्नाव रोड पर इलेक्ट्रिक की दुकान है। बेटा सरोज (32) टड़ियावां में अनुदेशक था। बुधवार की रात दुकान बंद कराने के बाद बाइक से घर जाने के लिए निकले सरोज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
उसका शव ईश्वरपुर साईं गांव जाने वाले मोड़ पर पड़ा मिला था। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान थे, परिजनों के मुताबिक उसके गले से सोने की चेन भी गायब थी।
विज्ञापन
बाइक भी कुछ दूरी पर पड़ी मिली थी। देर रात एएसपी दुर्गेश सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था। भाई मनोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सरोज टड़ियावां के ग्राम मुरादपुर के स्कूल में अनुदेशक के पद पर कार्यरत था। वह विवाहित था, उसके एक बेटी है। भाई व परिजनों ने सोने की चेन लूटे जाने के दौरान हत्या किए जाने की बात कही है।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लूट समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।