{"_id":"620a8e18d11c5328f9138226","slug":"murder-of-a-farmer-sleeping-in-the-room-hardoi-news-knp6806321124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में सो रहे किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में सो रहे किसान की हत्या
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव में कमरे में रविवार को रात सोते समय किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। रात में पत्नी ने चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा।
सूूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद निवासी शफीक उर्फ चंदा मियां (65) खेती करते थे।
उसके तीन बेटे लखनऊ में परिवार केे साथ रहते हैं, जबकि शफीक गांव में पत्नी परवीन के साथ रहता है। पत्नी के मुताबिक, रविवार की रात शफीक खाना खाने के बाद कमरे में सो गए, जबकि खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन
देर रात अज्ञात हमलावरों ने शफीक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। लघुशंका के लिए उठी पत्नी ने मेन गेट का दरवाजा खुला देखा। जिस पर उसने मकान की छानबीन की।
इसी दौरान शफीक का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा देखा। परवीन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौकेेेे पर आ गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस व मृतक के बेटों को दी। सूूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में उसके बेटे भी आ गए। मृतक के बेटों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है।
घटना की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
एसपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गईं हैं। मामले की जांच कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
सिर पर मिले दो गहरी चोटों के निशान
बाईं दिशा की ओर करवट लेकर लेटे होने के समय शफीक की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर के बाईं तरफ धारदार हथियार की दो चोटों के गहरे निशान मिले, जिससे सिर की हड्डी तक कटी मिली है।
रंजिश नहीं, करीबियों पर गहरा रहा शक
किसान के बेटे मोहसिन ने बताया कि उसकी परिवार व गांव के किसी भी व्यक्ति से कोई रंजिश नहीं है। पिता की हत्या क्यों की गई, इसका उसे अंदाजा नहीं है।
घटना में लूटपाट की बात से भी उसने इनकार किया है। जिससे घटना में करीबियों पर पुलिस का शक गहराता जा रहा है। सभी पहलुओं पर पुलिस गहनता से जांच करने में जुटी है।