{"_id":"db70bc20e6ea6054966c00a697f6f9ef","slug":"murder-expose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन (हरदोई)। अतरौली थानाक्षेत्र के सांडा दखलौल में पिछले साल एक युवक की हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने एक एक हजार के तीनों इनामी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सजा के डर आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
21 जून 2015 को सांडा गांव के दक्षिण स्थित विनोद के बाग में एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान सांडा निवासी जगदीश के रूप में की गई थी।
थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया कि घटना से करीब पांच वर्ष पहले गांव के कल्लू, सरोज व विजय ने मृतक के साथ मारपीट की थी जिसमें उसका हाथ भी टूट गया था। इसका मुकदमा भी चल रहा था। जगदीश नशेबाज था और शराब के नशे में अक्सर तीनों को गाली देकर मारपीट के मुकदमे में सजा करवाने की धमकी देता था।
विज्ञापन
सजा हो जाने के डर से कल्लू, सरोज व विजय ने 19 जून की रात जगदीश व उसके पड़ोसी पप्पू को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। नशे की हालत में बेहोश हो जाने पर तीनों ने जगदीश की मौके पर ही गला दबाकर हत्या कर दी और शव को विनोद की बाग में फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों हत्या वांछितों पर एक हजार रुपये के हिसाब से तीन हजार का इनाम है।
विज्ञापन