फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Murder accused commits suicide

हत्यारोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Thu, 18 Feb 2021 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Murder accused commits suicide
फोटो-33- सचिन की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर में हत्या समेत कई मामलों के आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के पास गोड़ा में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम चचरापुर निवासी सचिन (28) सात मार्च 2015 को गांव निवासी सूरज बख्श सिंह की हत्या में आरोपी था। सचिन के दो अन्य भाई कमल सिंह और कपिल सिंह व पिता उदयपाल सिंह भी इस मामले में आरोपी थे।
विज्ञापन

बाद में सचिन के विरुद्ध वर्ष 2017 में जानलेवा हमले और चार जून 2019 को बलवा व घर में घुसकर मारपीट का मामला भी दर्ज हुआ था। सभी मामलों में सचिन दो माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या संबंधी मामले में गुरुवार को सचिन की पेशी भी न्यायालय में थी, लेकिन वह नहीं गया। शाम को भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे तलाश की। गांव में स्थित गोड़ा में रस्सी से सचिन फांसी पर लटकता मिला।

घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सांडी अनिल सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed