{"_id":"5ffb37678ebc3e332851b6fe","slug":"mp-jai-prakash-patron-and-ramkumar-became-president-hardoi-news-knp605164328","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद जय प्रकाश संरक्षक व रामकुमार बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद जय प्रकाश संरक्षक व रामकुमार बने अध्यक्ष
विज्ञापन
माधौगंज। कस्बे के नेहरू नगर में रविवार को श्रीराधा कृष्ण गोशाला में गोशाला समिति की बैठक हुई। इसमें गोवंशों की बेहतर ढंग से देखभाल करने व गोशाला के विकास पर चर्चा कर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सांसद जयप्रकाश, भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला और नवल महेश्वरी को समिति के संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जितेंद्र ओमर को प्रबंधक, संजय मिश्रा को सह प्रबंधक और रामकुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष बनाया गया।
इसके साथ ही दिनेश सोनी को कोषाध्यक्ष, पीयूष द्विवेदी व अनिल वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में अभय शंकर शुक्ला, नवल माहेश्वरी, पीयूष द्विवेदी व पशु चिकित्सक डॉ. मंजुला ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
कीर्ति कलश दल की महिलाओं ने स्वागत गीत और भजन गाए। कीर्ति कलश की सुलोचना माहेश्वरी ने गोशाला में 11 हजार रुपये दान किए। समिति की ओर से सुनील, गोपालक नंदकिशोर, अनिल पटेल, विनायक समिति के अपूर्व माहेश्वरी समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया।