फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mother and son died due to current

करंट लगने से मां-बेटे की मौत

Sun, 29 Jul 2018 11:39 PM IST
hardoi
hardoi Updated Sun, 29 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
mother and son died due to current
राजेश्वरी फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सथरी में तार पर कपड़े फैलाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। उसके पास पहुंचे पुत्र को भी करंट लग गया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते दोनों की मौत हो गई।  

विज्ञापन

ग्राम सथरी निवासी कुरेंद्रपाल यादव की पत्नी राजेश्वरी (32) रविवार सुबह घर के आंगन में सरिया और बल्ली से बंधे तार पर कपड़े फैला रही थी। इसी दौरान राजेश्वरी को करंट लग गया। वह छटपटाने लगी। उसका पुत्र सनी (5) उसके पास पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की चीख सुनघर कुरेंद्र पाल दौड़े लेकिन तब तक तार टूट गया और राजेश्वरी व सनी वहीं गिर गए। जब तक परिजन उन्हें संभालते तब तक दोनों की सांसें थम गईं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बिजली के पोल से घर तक कनेक्शन के लिए आया तार कमरे के लिंटर से बाहर निकली सरिया में बंधा था। इसी सरिया से कपड़े सुखाने के लिए तार बांधा था। जमीन भी गीली थी और महिला व उसका बच्चा नंगे पैर थे। यही हादसे का सबब बना।
विज्ञापन

 घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी सदर ओपी गुप्ता ने लेखपाल इंद्रजीत शर्मा को घटनास्थल पर भेजा। दोपहर बाद एसडीएम खुद मौके पर पहुंचे। पता चला कि जो घटना हुई है उसके तहत राजस्व विभाग की ओर से कोई सहायता नहीं उपलब्ध कराई जा सकती। इसके बाद उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। दोपहर साढ़े तीन बजे अवर अभियंता सौरभ अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय से लाभ दिलाने के लिए आवेदन पत्र भरवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed