{"_id":"593d868d4f1c1be65d9bf19c","slug":"mother-and-child-dies-due-to-diarrhea-in-mansur-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरनगर में डायरिया से महिला व बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरनगर में डायरिया से महिला व बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
मंसूरनगर में फैली गंदगी, में खडे़ ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। मंसूरनगर में पांच दिन से फैला डायरिया अब जानलेवा होने लगा है। डायरिया से पीड़ित चौकीदार की एक वर्षीया बच्ची ने शनिवार शाम दम तोड़ दिया। तकरीबन डेढ़ दर्जन अभी भी बीमार हैं। कई लोग सीएचसी में भी भर्ती हैं। रविवार शाम तक कोई स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
पिहानी ब्लॉक के कंजडटोला निवासी संतोष की बेटी पायल (5) व पल्लवी डेढ़ माह को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन गांव में ही डॉक्टरों से इलाज करा रहे थे। शनिवार दोपहर से दोनों को उल्टी दस्त चालू हो गए। परिजनों ने गांव के प्राइवेट डॉक्टर से दवा दिलाई। इसके बाद भी दोनों की हालत में सुधार नहीं हुआ। देर शाम घर पर ही पल्लवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने पायल को सीएचसी में भर्ती कराया। गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी नेहा (30) को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बा के चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे। रविवार को नेहा को उल्टी दस्त चालू हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बा के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर होेने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गांव निवासी यश (5) , हर्षित (7), बहूरन (3), गौरव (6), बापू (40), सूरज (9), मुस्कान (2), नेंसिल (3), दीपक (13), रुस्तम (8) और कुरील (14) उल्टी दस्त की चपेट में हैं। परिजन प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं।
मंसूर नगर में कई लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। किसी की मौत होना संज्ञान में नहीं है। जांच के लिए टीम को भेजा जाएगा। सुधार नहीं होने पर जिला मुख्यालय से टीम बुलवाएंगे।
डॉ. वैभव जायसवाल, प्रभारी अधीक्षक, सीएचसी
टायफाइड और वायरल फीवर ने पसारे पांव
हरपालपुर। क्षेत्र में टायफाइड और वायरल फीवर पैर पसारने लगा है। अलग-अलग गांव के आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इससे पहले क्षेत्र में दो लोगों के डेंगू और जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) बुखार वसे पीड़ित होने की पुष्टि की जा रही है।
बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियां और टायफाइड तथा वायरल फीवर जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। टायफाइड व वायरल फीवर की पुष्टि होने के बाद शेखपुर गांव निवासी संध्या देवी (18), बढैय्यनपुरवा निवासी रामकृष्ण (30), सेमरिया निवासी मुकेश (18), भदार गांव निवासी छोटी बिटिया (28), सैय्यदपुरवा निवासी गया लाल (45) समेत अन्य कई लोगों को शुक्रवार को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा निजी डॉक्टरों के क्लीनिक पर भी मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। हाल ही में क्षेत्र के सुभौआपुर तथा टिलिआपुर गांव में डेंगू एवं जेई रोगियों के नाम सामने आए हैं। जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन दोनों गांवों में जाकर पीड़ितों से जानकारी हासिल की।