फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Most persecution of Brahmins in BJP government

भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न

Mon, 21 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Most persecution of Brahmins in BJP government
सवायजपुर (हरदोई)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को गौरखेड़ा में पार्टी प्रत्याशी डॉ. राहुल तिवारी के समर्थन में सभा कर ब्राह्मण मतदाताओं को साधने की कोशिश की। कहा कि भाजपा सरकार भी सपा सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है।
विज्ञापन

कहा कि इन सरकारों में सर्वाधिक उत्पीड़न ब्राह्मण समाज का हुआ है। जिस प्रकार सपा सरकार में कभी ब्राह्मणों को सम्मान नहीं मिला, ठीक उसी प्रकार से भाजपा में भी ब्राह्मणों को सम्मान नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं हो रहीं और उन्हीं पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। अपनी पार्टी की सरकार की तारीफ में कहा कि यहां ही ब्राह्मण समाज को भरपूर सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के तहत कैबिनेट मंत्री से लेकर कई निगमों में ब्राह्मण समाज के लोगों को ऊंचा दर्जा दिया गया। भाजपा सरकार ने युवाओं को 15 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन करोड़ों की नौकरियां छीन लीं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि चुनाव में बसपा का साथ देकर अपना भविष्य सुरक्षित करें और देश-प्रदेश को बिकने से बचाएं। केंद्र सरकार सब कुछ बेच देना चाहती है।

सभा से पहले पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। उन्हें गणेश की प्रतिमा भेंट की।
बसपा प्रत्याशी डॉ. राहुल तिवारी ने लोगों का समर्थन मांगते हुए कहा कि वह कर्जा विकास कार्य कराकर उतारेंगे। सभा को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed