फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Most major roads suffering

क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का हाल बेहाल

Wed, 21 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 21 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Most major roads suffering

तहसील क्षेत्र के अधिकतर डामरीकृत मार्गों की हालत

विज्ञापन
खराब होने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। हरदोई-बिलग्राम खस्ताहाल मार्ग पर हरदोई के पीडब्ल्यूडी डिवीजन प्रथम ने अपनी सीमा तक कार्य कराकर काम बंद करा दिया, वहीं बिलग्राम खंड ने इस खराब मार्ग को बनवाया तक नहीं।

माधौगंज-बघौली मार्ग, माधौगंज-मल्लावां से लखनऊ को जोड़ने वाले बघौली मार्ग, संडीला-नयागांव-माधौगंज मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क में बने ऊबड़ खाबड़ गड्ढे लोगों के  लिए परेशानी का सबब बने हैं। सड़कों के बाबत बिलग्राम के सीडी-2 डिवीजन ने बजट न होने की बात कही है।

बिलग्राम-हरदोई के बीच करीब 27 किमी की सड़क काफी खस्ताहाल है। मार्ग को ठीक कराने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी हरदोई खंड व बिलग्राम खंड की है, पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। एक पखवाड़ा पहले हरदोई खंड में आने वाली सीमा में सड़क हाटमिक्स से बनाई गई, वहीं बिलग्राम खंड सीमा में पड़ने वाली 16 से 17 किमी की सड़क का एक हिस्सा काफी टूटा है और सड़क में बने बडे़ बड़े गड्ढे वाहनों के आवागमन में बाधाएं पैदा करते हैं।

इधर, माधौगंज से नयागांव होते हुए संडीला, लखनऊ तक के मार्ग की कई साल से मरम्मत न होने से उक्त मार्ग टूटता गया। अब चलने की स्थिति तक में नहीं है, जिससे बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज व सांडी के यात्री रोडवेज की बसों से औसतन एक से डेढ़ घंटा विलंब से लखनऊ पहुंचते है।

उधर, बिलग्राम से लखनऊ के  बीच 100 किमी की सड़क पर यातायात मेें दिक्कतें हो रही हैं। उधर, माधौगंज से बघौली मार्ग के बीच का मार्ग की 6-7 साल से कोई सुधि नहीं ली गई, जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कुछ ऐसी ही हालत सांडी-हरदोई मार्ग की है। वैसे एक दशक पहले बने बिलग्राम के सीडी-2 डिवीजन से जनता व क्षेत्रवासियों को कोई लाभ नहीं मिला।

हरदोई डिवीजन के कार्यक्षेत्र में पड़ने वाला हरदोई बिलग्राम के बीच का मार्ग तो बन गया, पर बिलग्राम डिवीजन के क्षेत्र में पड़ने वाला मार्ग नहीं बना। लोगों का मानना है कि यदि पहले की भांति यह मार्ग हरदोई परिक्षेत्र में होता तो शायद अब तक बन जाता। उधर, अफसरों ने बजट का रोना रोते शीघ्र मरम्मत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed