फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   More trees were cut than the prescribed limit for road construction.

Hardoi News: सड़क निर्माण के लिए तय पेड़ों से ज्यादा का कर डाला कटान

Tue, 23 Dec 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
More trees were cut than the prescribed limit for road construction.
फोटो-35-मौके पर निरीक्षण के दौरान अ​भिलेख देखतीं उपखंड अ​धिकारी अर्चना रावत। संवाद
बेनीगंज। बघौली से प्रतापनगर चौराहा तक मार्ग निर्माण के चौड़ीकरण के लिए तय से ज्यादा पेड़ काट दिए गए। मामले की गोपनीय शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई है। सोमवार और मंगलवार को हुई जांच के दौरान अनुमति से लगभग 500 से ज्यादा पेड़ काटे जाने की बात सामने आई है। मामले को लेकर वन विभाग और वन निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों में खलबली मची है। आलम यह है कि पूरे मामले पर विभागीय अधिकारी स्पष्ट बताने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

बघौली से प्रतापनगर चौराहा के बीच सड़क दो लेन की थी। सांडी विधायक प्रभाष कुमार के प्रयासों से इस सड़क को दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर और बढ़ाकर चौड़ा किए जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी थी। निर्माण में बाधक पेड़ों का कटान वन निगम से कराए जाने की मंजूरी मिली थी। कुल 13 लाट बनी थीं। इनमें 965 पेड़ शामिल थे।
विज्ञापन

इसी बीच विभागीय उच्चाधिकारियों को शिकायत मिली कि अनुमति से ज्यादा पेड़ काट लिए गए हैं। उपखंड अधिकारी अर्चना रावत और कछौना के वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने सोमवार शाम और फिर मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सड़क के दोनों ओर ढाई ढाई मीटर की परिधि में आने वाले पेड़ काटे जाने थे, लेकिन छह - छह मीटर तक की परिधि में आए पेड़ों को काट दिया गया। अभी जांच पूरी नहीं हुई है, लेकिन जितनी जांच हुई है, उसके हिसाब से 500 से ज्यादा पेड़ गलत ढंग से काट लिए गए हैं। खास बात यह भी है कि पेड़ों का कटान वन निगम ने ही कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी जांच चल रही है। कुल कितने पेड़ अनुमति से ज्यादा कटे हैं, इसकी संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इतना तय है कि जितने पेड़ों की अनुमति थी, उससे ज्यादा पेड़ काटे गए हैं। जांच रिपोर्ट बनते ही जानकारी देंगे। -विनय कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed