फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   More than one and a half thousand candidates traveled by buses

Banda News: डेढ़ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने बसों से किया सफर

Sun, 07 Sep 2025 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 07 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
More than one and a half thousand candidates traveled by buses
फोटो-10 - रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की देर रात ट्रेन का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद
बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने के लिए 1500 से अधिक अभ्यर्थियों ने रोडवज और प्राइवेट बसों में सफर किया। दो स्पेशल ट्रेनें भी अभ्यर्थियों से फुल नजर आईं। परिवहन निगम की हेल्प डेस्क से अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिली।
विज्ञापन

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में जनपद से 2500 से अधिक अभ्यर्थी हैं। आगरा, प्रयागराज, झांसी आदि शहरों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी उहापोह की स्थिति में रहे। शुक्रवार की दोपहर से ही अभ्यर्थी रोडवेज बसों, निजी वाहनों और प्राइवेट बसों से रवाना होने लगे थे। रेलवे ने झांसी और कानपुर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया है। इन ट्रेनों में भी अभ्यर्थियों की संख्या कम नहीं रही।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रीजन के चार डिपो बांदा, हमीरपुर, महोबा और राठ से 410 रोडवेज बसों का बेड़ा लगाया। इसके साथ ही परिवहन निगम ने हेल्प डेस्क भी लगाई थी। हेल्प डेस्क में छह कर्मचारियों को लगाया गया था। शुक्रवार सुबह से लगाई गई हेल्प डेस्क का संचालन रविवार की शाम तक किया जाएगा। तीन शिफ्ट में कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। शुक्रवार की रात हेल्प डेस्क में तैनात कर्मचारी लगातार एनाउंसमेंट करते हुए अभ्यर्थियों को जानकारियां देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय-नाश्ते की दुकानों में रही भीड़
रोडेवज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की दुकानों में शुक्रवार की शाम से ही अभ्यर्थी मंडराते हुए नजर आए। बसों की रवानगी और ट्रेन आने में वक्त होने की वजह से जरूरत की सामग्री भी अभ्यर्थियों ने खरीदी। दोनों ही स्थानों पर दुकानों में भीड़ नजर आई। अभ्यर्थियों की मौजूदगी से दुकानदारों की भी चांदी रही। चाय, बिस्किट और खाद्य सामग्री की जमकर बिक्री हुई।

चार प्राइवेट बसें आगरा, एक कानपुर भेजी गई
प्राइवेट बस एसोसिएशन अध्यक्ष सरफराज अली ने बताया कि अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए शुक्रवार को दो बसों को आगरा भेजा गया। इसके बाद शनिवार की सुबह भी दो बसें आगरा के लिए रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि रविवार को भी दो बसें कानपुर के लिए रवाना की जाएगीं। यह बसें मुख्य डाकघर के पास से कानपुर के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed