फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   More than five crore dumped in the area panchayats of rural development

Hardoi News: ग्रामीण विकास के क्षेत्र पंचायतों में पांच करोड़ से अधिक डंप

Sun, 08 Mar 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
More than five crore dumped in the area panchayats of rural development
हरदोई। ग्रामीण विकास के लिए क्षेत्र पंचायतों को मिलने वाले पंचम वित्त आयोग की मद के रुपयों में से खातों में अभी भी पांच करोड़ से अधिक रुपये डंप हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में भी कम दिन बचे हैं। ऐसे में क्षेत्र पंचायतों की ओर से काम और भुगतान न किए जाने से जिले की स्थिति पिछड़ी है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास, दो व दो से अधिक गांवों के लोगों की सुविधा और सहूलियत से जुड़े कार्य क्षेत्र पंचायतों के माध्यम से कराए जाने की व्यवस्था है। काम कराने के लिए पंचायतीराज विभाग के माध्यम से क्षेत्र पंचायतों को पंचम राज्य वित्त आयोग की मद में रुपये दिए जाते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायतों को मिले रुपये में से पांच करोड़ से अधिक अभी तक खर्च नहीं हो पाए हैं। खातों में अभी तक डंप पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को विकास कार्याें का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

---
---
ब्लॉकवार पंचम राज्य वित्त आयोग के खातों में उपलब्ध रुपये पर एक नजर :
ब्लॉक - खातों में उपलब्ध रुपये (इकाई में)
अहिरोरी : 23,57,796
बावन : 29,63,432
बेहंदर : 19,34,779
भरावन : 16,76,903
भरखनी : 15,17,570
बिलग्राम : 34,49,761
हरियावां : 19,81,101
हरपालपुर : 2502,286
कछौना : 12,23,026
कोथावां : 25,38,176
माधौगंज : 37,37,815
मल्लावां : 7,79,800
पिहानी : 30,03,008
सांडी : 11,91,031
संडीला : 16,53,832
शाहाबाद : 12,45,048
सुरसा : 49,62,825
टड़ियावां : 25,33,930
टोडरपुर : 28,91,479
---
क्षेत्र पंचायतों के माध्यम से कराए जाने वाले कामों और खर्च की नियमित समीक्षा की जा रही है। पंचम राज्य वित्त आयोग की मद में ब्लॉकों में उपलब्ध रुपयों से काम कराने के लिए डीएम की ओर से बीडीओ से कहा गया है। चालू वित्तीय वर्ष में ही कार्ययोजना के अनुसार काम कराए जाएं ताकि ग्रामीणों को लाभ मिल सके और जिले की प्रगति में सुधार हो। -विनय कुमार सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed