{"_id":"988c74fa3e3daa6e9faefb4968c400f8","slug":"more-immediately-report-dead-birds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ज्यादा पक्षियों के मरने पर तुरंत सूचना दें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ज्यादा पक्षियों के मरने पर तुरंत सूचना दें’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी पोल्ट्री फार्म स्वामी अपने अपने पोल्ट्री
विज्ञापन
फार्मों में साफ-सफाई रखे और पक्षियों के बाडे़ के चाराें ओर चूने का
छिड़काव कराए और यदि अधिक संख्या में मुर्गियों के मरने की घटना होती है,
तो मुर्गी पालक तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें।
जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश मिश्र की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर के कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 05852-234036 है। इस पर किसी भी समस्या पर सूचना दी जाए।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरएम दीक्षित ने बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए मुर्गियों को बाड़े में रखने, साफ सफाई रखने, पक्षियों के दाने व पानी के बर्तनों को प्रतिदिन साफ किया जाए और आहार बदलने को कहा। पानी को दिन में दो तीन बार बदला जाए। पक्षियों के बीमार होने पर पशु चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराया जाए।
कहा कि मृत पक्षियों को खुले में न फेंका जाए, बल्कि गहरे गड्ढे में दफनाया जाए। बच्चों को बीमार/मृत पक्षियों को छूने न दें और मुर्गी, सुअर व बतख को एक फार्म पर एक साथ न पाले। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डीपीआरओ एके सिंह, जिला वन अधिकारी आरके त्रिपाठी आदि मौजूद थे।