फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   More farmers reached the urea than what was available, the system collapsed again

Hardoi News: जितनी यूरिया पहुंची, उससे ज्यादा पहुंच गए किसान, व्यवस्था फिर धड़ाम

Sat, 23 Aug 2025 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
More farmers reached the urea than what was available, the system collapsed again
हरदोई। जनपद में यूरिया को लेकर किसान अब भी परेशान हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी ने खुद ही खाद के मामले पर मोर्चा संभाल लिया है। समितियों को सुबह आठ बजे से खोले जाने के निर्देश तो दिए गए हैं, लेकिन इसका पालन हर जगह नहीं हो पा रहा है। सुबह आठ बजे समिति खुल भी रही है तो भी खाद वितरण का काम दस बजे से ही शुरू हो पाता है। इस सबके बीच राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने फिर से कहा है कि खाद की किल्लत नहीं है। हर किसान को तय मानक के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। जहां से अव्यवस्थाओं की जानकारी आती है वहां अधिकारी भेजकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन




यूरिया आई तो खराब हो गई पॉस मशीन, लगा दिया जाम
बिलग्राम में स्थित पीसीएफ के केंद्र पर यूरिया बृहस्पतिवार को खत्म हो गई थी। शनिवार सुबह तीन सौ बोरी खाद यहां आई थी। केंद्र के प्रभारी अवध बिहारी ने बताया कि वितरण के लिए टोकन बांटने शुरू कर दिए गए थे। इसी दौरान पॉस मशीन खराब हो गई। मशीन खराब होने का पता किसानों को चला, तो किसान आक्रोशित हो गए। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम एन राम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। एसडीएम ने बताया कि मशीन का प्रबंध कराया जा रहा है। किसानों को खाद उपलब्धता के आधार पर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन




लेखपालों और पुलिस की मशक्कत के बीच बंट पाई खाद
भरावन। भरावन विकास खंड में साधन सहकारी समिति गोड़वा में खाद वितरण हुआ। सुबह आठ बजे खाद की बोरियां लेकर पहुंची ट्रैक्टर ट्राली को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। दस बजे से खाद वितरण शुरू हो पाया। यहां खाद वितरण कराने के लिए लेखपाल धीरेंद्र प्रताप सिंह, विशाल अस्थाना, शिवा के साथ अतरौली थाने की पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। समिति के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि 300 बोरी यूरिया आई है। वितरण किया जा रहा है। मौके पर पांच सौ ज्यादा किसान मौजूद थे। जाहिर सी बात है कि इनमें से बड़ी संख्या में किसानों को वापस भी जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाद की किल्लत नहीं, पर किसान धैर्य तो रखें
सहजनपुर गांव में साधन सहकारी समिति असमधा का केंद्र संचालित है। शनिवार सुबह आठ बजे से यहां सौ किसान खाद लेने के लिए लाइन में लग गए थे। बाबरपुर निवासी रामानंद ने बताया कि दस बीघा धान की फसल के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। खाद नहीं मिलती, लेकिन आश्वासन मिल जाता है। कुछ अन्य किसानों ने बताया कि जिन लोगों को शुक्रवार को टोकन दिए गए थे, उन्हीं को शनिवार को खाद वितरित की गई। सचिव राजीव सिंह ने बताया कि 399 बोरी यूरिया स्टाक में है। कोई किल्लत नहीं है। किसानों को धैर्य रखना चाहिए।



ककरा में 500 बोरी यूरिया पहुंची लेकिन पहुंच गए 700 किसान
हरपालपुर विकास खंड के ककरा गांव में पीसीएफ का खाद वितरण केंद्र है। बीते तीन दिन से यहां यूरिया नहीं थी। शनिवार को यहां पांच सौ बोरी खाद उपलब्धकराई गई। इसकी जानकारी पर किसानों की भीड़ पीसीएफ केंद्र पर उमड़ पड़ी। खाद वितरण कराने पहुंचे सवायजपुर के नायब तहसीलदार राजेश कुमार को किसानों ने घेर लिया। खाद मिलने में हो रही परेशानी बताई। नायब तहसीलदार ने खतौनी में दर्ज रकबे के हिसाब से यूरिया उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि पारदशिर्ता के साथ खाद वितरित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed