{"_id":"69adb3f5b5e58810160a078f","slug":"monkey-jumps-into-transformer-causes-fire-power-outage-for-nine-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146046-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बंदर कूदने से ट्रांसफार्मर में लगी आग, नौ घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बंदर कूदने से ट्रांसफार्मर में लगी आग, नौ घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
बिलग्राम। नगर के सुलहाड़ा मार्ग पर रविवार सुबह जीतन ठेकी के पास एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि इस घटना से नौ घंटे बीत जाने के बाद भी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
लोगों ने बताया कि रविवार सुबह एक बंदर ट्रांसफार्मर पर कूद गया था। ट्रांसफार्मर पर कूदने से विद्युत तार आपस में टकरा गए और इससे उठी चिंगारी के कारण तारों ने आग पकड़ ली। ट्रांसफार्मर पर फैले तेल के संपर्क में आकर कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग काे बुझाया। फायर बिग्रेड के समय से पहुंच जाने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।
हालांकि इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नौ घंटे के बाद भी बहाल नहीं हो सकी। घरों में इन्वर्टर ठप और प्रतिष्ठानों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर बंदर के कूदने से लीड में आग लग गई थी। हालांकि ट्रांसफार्मर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सीरीज बदली जा रही है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।