{"_id":"175cbde1136ee8e8dfff8b27a822c693","slug":"modify-the-details-of-the-accounts-called-cdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सुधारे गए खातों का ब्योरा तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सुधारे गए खातों का ब्योरा तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन के गलत खातों को सुधारने के लिए जनपद
विज्ञापन
में युद्ध स्तर पर कार्रवाई हो रही है। बैंकों ने खातों में कमियों की वजह
से उन्हें वापस भेज दिया। ऐसे में अब उनको सुधारने के लिए बैंकों को सूची
तो भेजी गई है। पात्रों से मिलान करवाकर खातों को सुधारने के लिए बीडीओ को
भी जिम्मेदारी दी गई है।
इसको लेकर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से सुधारे गए खातों का विवरण तलब कर लिया है। प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद में करीब 80 हजार पात्रों को लाभान्वित किया जाना है।
पात्रों का चयन करने के बाद लाभार्थियों के खाते में ईएफएमएस द्वारा पेंशन की धनराशि भेजी गई। करीब 66 हजार लोगाें के खाते में ईएफएमएस से धनराशि भेजी गई, पर खातों में कोई न कोई कमी होने की वजह से 8,735 लाभार्थियों की धनराशि का स्थानांतरण नहीं हुआ और अब बैंकाें ने भी खातों को वापस विभाग को भेज दिया।
समाजवादी पेंशन योजना के इतनी अधिक संख्या में खाते गलत होने को गंभीरता से लिया गया और उन्हें जांचा गया तो उनमें कुछ खाते ऐसे भी मिले, जिनमें कोई कमी नहीं थी, पर विभाग को वापस कर दिए गए। ऐसे में डीएम की अध्यक्षता में बैंक और विभाग तथा विकास खंड के अफसरों की बैठक हुई और सुधार के लिए सूचियां भेज दी गईं।
जिनके कई दिन बीत चुके हैं, पर विकास खंडों से अभी तक संशोधित सूचियां नहीं आईं। इसी को लेकर सीडीओ संदीप कौर ने मंगलवार को सभी खंड विकास अधिकारियों को देर शाम तक सभी पात्रों की संशोधित सूचियां देने के निर्देश दिए हैं। जिसकी जानकारी सभी खंड विकास अधिकारियों को दे दी गई।