{"_id":"592c5e654f1c1bb349bdb2bc","slug":"modi-changed-the-definition-of-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने बदली लोकतंत्र की परिभाषा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने बदली लोकतंत्र की परिभाषा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 29 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सतीश महाना।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर पिहानी में भाजपा ने हामिद अली इंटर कॉलेज मैदान पर जनसभा आयोजित की। जिसमें प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मोदी की तीन साल की सरकार में हर वर्ग खुश है। मोदी ने लोकतंत्र की परिभाषा बदल दी है। जनता में मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। सूबे में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर जनता ने इसी विश्वास पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
महाना ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला, जनधन, प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक सहित अन्य योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले इसके लिए जन जागरण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में नेताओं के प्रति जनता के नकारात्मक भाव सकारात्मक हुए हैं।
विज्ञापन
जनता का नेताओं पर विश्वास बढ़ा है। मोदी ने न केवल हिंदुस्तान में लोकतंत्र की परिभाषा बदल दी बल्कि पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। कहा कि तीन साल की उपलब्धियों से संतुष्ट यूपी की जनता ने भाजपा की प्रचंड बहुमत की प्रदेश सरकार बनाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस की हालत पर महाना ने कहा कि गठबंधन के नाम पर ठगबंधन करके भी सात सीटें ही जीत सके। सांसद अंशुल वर्मा, विधायक श्याम प्रकाश, अवधेश रस्तोगी, रामदास कटियार, अजीत सिंह बब्बन, डॉ. मुजाबिर हुसैन जैदी, विमलेश गुप्ता, नीरज सिंह व कृष्ण पाल जोशी आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
इसके पहले कार्यकर्ताओं ने महाना, सांसद व विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। धर्मेश मिश्रा, पीयूष शुक्ला, विमलेश तिवारी, रिशू वैश्य, नवनीत वाजपेई, बृजेश गुप्ता, रीतेश सिंह धीरज गुप्ता मौजूद रहे। जनससभा का संचालन अभिषेक शुक्ला संजू ने किया।