फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mobile tower battery Antrgnpdiy theft gang busted

मोबाइल टावर की बैट्री चोरी के अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 26 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 26 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mobile tower battery Antrgnpdiy theft gang busted

विज्ञापन
बताते चले कि जिले में संचालित मोबाइल कंपनी के टावर में बैट्री चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी। बेहटा गोकुल क्षेत्र में मोबाइल टावर की चोरी की घटनाएं बढ़ने पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने इसके लिए क्राइम ब्रांच व बेहटा गोकुल थाने की पुलिस को मामले की जांच के लिए लगाया था।

पुलिस मोबाइल टावर की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के विषय में जांच पड़ताल में जुटी थी। जांच में पुलिस टीम को लगा कि इन चोरी की घटनाओं में टावर के सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी ने शनिवार को जिले में फैले गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच और बेहटा गोकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की 26 बैट्री बरामद हुई। पकड़े गए बदमाशों में अधिकतर टावर के सुरक्षा गार्ड है। इसमें इन गार्ड को रख
विज्ञापन


ने वाला सुपर वाइजर भी शामिल है जो अभी तक फरार है। उन्होंने बताया कि यह लोग आपस में मिलकर बैट्री चोरी करते थे और उनको बाजार में बेच देते थे। यह घटनाएं जनपद के साथ साथ आस पास के जनपदों में सक्रिय थे। उन्होंने अंतर्जनपदीय बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे,एलआईयू प्रभारी हारून रशीद,बेहटा गोकुल थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed