फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mobile teams met two Munnabhai , was number six

सचल दल को मिले दो मुन्ना भाई, संख्या हुई छह

Sat, 27 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Sat, 27 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mobile teams met two Munnabhai , was number six
माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा में 39 सचल दलों को दो मुन्ना भाई नकल करते मिले। वहीं विद्यार्थियों की अनुपस्थिति का सिलसिला जारी रहा। अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्वक होते मिली।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान एसबीजेपी एस उ.मा. विद्यालय में सचल दल को एक परीक्षार्थी नकल करते मिला।
विज्ञापन


वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज बिलग्राम में एक छात्रा नकल सामग्री केे साथ पकड़ी गई। परीक्षा दौरान विज्ञान विषय मेें 93900 पंजीकृत विद्यार्थियों में 70991 विद्यार्थी उपस्थित हुए 22909 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
वहीं इंटर की चित्रकला प्रावधिक विषय में 1950 में 1589, चित्रकला आलेखन में 9088 मेें 6901 और रंजन कला में एक विद्यार्थी पंजीकृत था, जो उपस्थित रहा। इससे पूर्व गुरुवार को द्वितीय पाली में इंटर शिक्षा सत्र में 20850 में 15713 उपस्थित रहे। वहीं मनोविज्ञान में 28 में से 28 उपस्थित रहे।


जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य सभी स्थान पर परीक्षा शांति पूर्वक होते मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed