फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mobile shop owner dies in vehicle collision

Hardoi News: वाहन की टक्कर से मोबाइल दुकानदार की मौत

Thu, 21 Aug 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mobile shop owner dies in vehicle collision
हरदोई। सांडी-शाहाबाद मार्ग पर मानपुर तिराहे के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर के मजरा मानपुर निवासी अंकित सिंह (27) की एमजी मार्ग के पास मोबाइल की दुकान है। उनका एक मकान शहर के कौशलपुरी में भी है। उसमें उनके चाचा सत्येंद्र सिंह रहते हैं। अंकित का शहर और गांव दोनों मकानों में आना-जाना लगा रहता था। अंकित की शादी 10 मई 2025 को हुई थी। उनके चाचा सतेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को अंकित को गांव जाना था। इसलिए उन्होंने देर शाम दुकान बंद की और बाइक से गांव के लिए निकल गए।
विज्ञापन

इस दौरान सांडी-शाहाबाद मार्ग पर मानपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित ने खुद अपने छोटे भाई आदर्श को फोन लगाकर सूचना दी। परिजन अंकित को मेडिकल कॉलेज लाए। सत्येंद्र ने बताया कि यहां चिकित्सक ने कुछ देर इलाज किया। फिर हालत में सुधार देखते हुए घर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन अंकित को घर ले जा रहे थे। रास्ते में अंकित की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक की मां माला और उनकी पत्नी शव देखकर बदहवास हो गईं। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भर गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed