{"_id":"2e060053045cee182fce773b59aa7185","slug":"mobile-comes-with-college-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लेकर कालेज न आए छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लेकर कालेज न आए छात्राएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य कन्या महाविद्यालय में छात्राएं मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगी। अभिभावक
विज्ञापन
संघ की बैठक में इस विषय में निर्णय लिया गया। साथ ही छात्राओें की उपस्थित
सुनिश्चित कराने के लिए अभिभावकों से कहा गया। कालेज में मंगलवार को
शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। संघ की प्रभारी सरिता यादव ने कहा कि
महाविद्यालय में मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध है। इससे
शैक्षिक माहौल को व्यवधान से बचाया जा सके है। इसलिए छात्राएं मोबाइल फोन लेकर कालेज न आएं और अभिभावक इसका ध्यान रखें। अभिभावकों का ध्यान छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थित की ओर खींचा और कहा कि इससे पठन-पाठन सुचारु हो सकेगा। छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कालेज में इंर्वटर, जनरेटर, वाटर कूलर, साइकिल स्टैंड है। इसके अलावा
कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाता है। प्राचार्य डा. निर्मला यादव ने अभिभावकों से पठन-पाठन में सहयोग मांगा। सुमन वर्मा व अन्य प्रवक्ताओं ने अभिभावकों के सुझावों पर ध्यान दिया। बैठक में अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण,मंत्री धरनी रमन, उपमंत्री गीता सिंह चुनी गई। उन्होेंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए अभिभावक हर संभव सहायता करेंगे।