{"_id":"58f3b85a4f1c1b3f3b470c5f","slug":"mla-donates-blood-donation-on-behalf-of-victim-s-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित मां की गुहार पर विधायक ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित मां की गुहार पर विधायक ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बैंक में खून निकलवाते भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पीड़ित मां के एक फोन पर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू जिला अस्पताल पहुंच गए। मां ने बताया कि बेटा भर्ती है। डॉक्टर खून चढ़ाने को कह रहे हैं। बताया कि काफी प्रयास के बाद भी ब्लड नहीं मिल रहा है। विधायक खुद ही ब्लड बैंक पहुंच गए और रक्तदान किया।
विज्ञापन
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को रविवार को महिला ने फोन किया। बताया कि उसका बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने खून की कमी बताई है। विधायक ने महिला को जल्द खून की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट बाद विधायक खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गए और महिला को फोन कर ब्लड बैंक आने को कहा। विधायक ने ब्लड डोनेट किया। हरपालपुर ब्लॉक के बड़ा गांव निवासी महिला किरन ने बताया कि बेटा राहुल (21) इंटर का छात्र है।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान सड़क हादसे में उसका हाथ टूट गया था। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। काफी प्रयास के बाद भी खून की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। इसके चलते उसने विधायक को फोन किया था। विधायक के खून देने के बाद ब्लड बैंक से महिला को यूनिट खून दे दिया गया।