{"_id":"5fd655f28ebc3e3d5744051a","slug":"missing-worker-found-in-rohtak-hardoi-news-knp5997225134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में मिला संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में मिला संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। संदिग्ध हालात में लापता हुआ मुंबई की कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मी रोहतक में मिला है। रोहतक पुलिस युवक और उसके एक दोस्त को लेकर सोमवार सुबह तक शाहाबाद कोतवाली पहुंच सकती है।
मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी सच्चिदानंद पांडेय उर्फ सचिन संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसकी कार हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ग्राम मीरपुर गन्नू के निकट सड़क किनारे खंती में पड़ी मिली थी। चालक की सीट पर पुतला रखा था। कार अंदर से जली थी। मामले में सच्चिदानंद के भाई मायानंद पांडेय की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट शनिवार रात दर्ज की गई थी। पुलिस लगातार सच्चिदानंद पांडेय को तलाश रही थी। शाहाबाद कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है सच्चिदानंद हरियाणा के रोहतक बस अड्डे के निकट मिल गया है।
रोहतक पुलिस के साथ सच्चिदानंद शाहाबाद कोतवाली लाया जाएगा और फिर उससे पूछताछ की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि शनिवार आधी रात ही अहम सुराग और जानकारियां मिलने लगी थीं। पूरे घटनाक्रम पर परिजन चुप्पे साधे हैं। शनिवार को पुलिस ने क्लेम के चक्कर में खुद को मृत साबित करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
कार शाहाबाद में कैसे मिली, ये गुत्थी उलझी
सच्चिदानंद के लापता होने की सूचना उसके भाई मुंबई निवासी दयानंद पांडेय ने सीओ सिटी विकास जायसवाल को दी थी। इसके बाद पूरी जानकारी शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर को दी गई। सच्चिदानंद का कोई सुराग न मिलने से परिजन और पुलिस दोनों ही परेशान थे। इस बीच उसकी कार खाई में मिलने और चालक की सीट पर पुतला मिलने से घटना और उलझ गई थी।
उधर रोहतक में सच्चिदानंद बस अड्डे के निकट सूट बूट में आराम से बैठा मिला। सच्चिदानंद रोहतक कैसे पहुंचा, ये भी बड़ा सवाल है। सच्चिदानंद की कार हरदोई में कैसे मिली, ये गुत्थी भी पुलिस को सुलझानी है। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह तक सच्चिदानंद के शाहाबाद कोतवाली पहुंचने की संभावना है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।