{"_id":"5d18f6898ebc3e3cb4766d1a","slug":"missing-teen-ager-deabody-found-hardoi-news-knp4988934200","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाडि़यों में मिला लापता किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाडि़यों में मिला लापता किशोर का शव
विज्ञापन
हरपालपुर। चार दिन से लापता किशोर का क्षत-विक्षत शव रविवार को गांव से कुछ दूर नदी किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
अरवल थाना क्षेत्र के बारामऊ गांव निवासी कोमिल (15) पुत्र शीशराम, बदनापुर गांव स्थित इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र था। गुरुवार दोपहर कोमिल भैंस चराने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं था। परिजनों ने शुक्रवार को अरवल थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर कोमिल का क्षत विक्षत शव गांव से एक किलोमीटर दूर गढ़िया गांव के पास रामगंगा नदी के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कोमिल के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। पास ही एक बांस का टुकड़ा पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे और उसके दांत भी टूटे मिले हैं। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।