फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   missing farmer deadbody found in river

ापता किसान का नदी में उतराता मिला शव

Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
missing farmer deadbody found in river
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खानूपुर से 11 नवंबर की रात से लापता वृद्ध का शव शनिवार सुबह गांव से कुछ दूर गर्रा नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

ग्राम खानूपुर निवासी रामगोपाल ( 80) खेती करता था। वह 11 नवंबर की शाम खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन थाने पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह परिजनों को गांव से करीब 500 मीटर दूर बैजूपुर गांव के निकट रामगोपाल का शव गर्रा नदी में उतराता मिला।

परिजनों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी चंद्रावती व दो बेटे हैं। मृतक के बेटे अजय ने फिसलने से नदी में गिरकर डूबने से मौत होने की बात कही। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से वृद्ध की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed