{"_id":"5f64f44d8ebc3eb7035a8e6f","slug":"missing-farmer-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp583450578","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकता मिला लापता किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटसेलिया में बुधवार से लापता किसान का शव गुरुवार देर शाम गांव के बाहर बाग में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसके खुदकुशी करने की बात कही है।
अटसेलिया निवासी सतेंद्र (35) पुत्र मल्लाह बुधवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन सुराग नहीं मिला। गुरुवार देर शाम गांव के निकट स्थित बाग के पास से गुजरे ग्रामीणों को दुर्गंध आई तो उन्होंने पास जाकर देखा।
पेड़ पर सतेंद्र का शव रस्सी के फंदे से लटका देखकर सूचना परिजनों को दी। परिजनों के मुताबिक सतेंद्र के परिवार में पत्नी सरिता और तीन बेटे हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर सतेंद्र ने जान दे दी। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।