{"_id":"5f6254f98ebc3e5cc413b7ec","slug":"missing-farmer-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp583055021","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किसान का फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली के मजरा रामनगर से लापता हुए किसान का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर खेत में फंदे पर लटकता मिला।
मजरा रामनगर निवासी रामकिशोर (55) पुत्र लल्लू का शव पेड़ से लटकता देखकर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी। भाई वेदराम ने बताया कि रामकिशोर मंगलवार दोपहर लापता हो गया था। देर शाम तक खोजबीन करने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बताया कि उसकी पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
परिवार में दो बेटी व दो बेटे हैं। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि जांच में पता चला है कि अधेड़ ने घरेलू कलह में खुदकुशी की है। जांच की जा रही है।