{"_id":"60032b9c8ebc3e31c965d66c","slug":"missan-kayakalp-ke-prati-rahe-gambhir-hardoi-news-knp606380753","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन कायाकल्प को लेकर गंभीर रहें प्रधानाध्यापक: बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन कायाकल्प को लेकर गंभीर रहें प्रधानाध्यापक: बीईओ
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों को मिशन कायाकल्प के तहत सभी बिंदुओं पर कार्य कराएं। समय-समय पर उसकी फोटो भी प्रकाशित करें। यह बात बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कही।
शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र सांडी में प्रधानाध्यापकों की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने विद्यालय विकास योजना, विद्यालय प्रबंध समिति आदि के भी संबंध में विस्तार से चर्चा की। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अभय यादव ने कहा मिशन प्रेरणा को लेकर प्रधानाध्यापकों को उनके दायित्व समझाए। प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकालय अनिवार्य है। यदि नहीं तो कक्षाओं में रीडिंग कार्नर जरूर होना चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं में पुस्तकों के प्रति रुचि बनी रहे। उन्होंने रीड एलांग, दीक्षा एप सहित अन्य ऑनलाइन पाठ्य सामग्रियों को लेकर अभिभावकों को जागरूक करने पर बल दिया।
इस दौरान एआरपी सूर्य भान सिंह, सतेंद्र कुमार यादव, सतेंद्र कुमार यादव, शैलेंद्र त्रिपाठी, शाहीन अख्तर, अब्दुल खालिक सहित कई प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।