फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minor raped by dragging in the field

खेत में खींचकर नाबालिग से दुष्कर्म

Sat, 12 Mar 2022 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Minor raped by dragging in the field
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शौच के लिए गई नाबालिग लड़की को गांव के एक युवक ने सरसों के खेत मेें खींचकर दुष्कर्म किया। नाबालिग के शोर मचाने पर पहुंचे भाइयों ने आरोपी को दबोच लिया। बाद में आरोपी के परिजन उसे छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन

गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की सुबह घर से करीब 300 मीटर दूरी पर खेतों पर शौच को गई थी। वहां पर पहले से मौजूद गांव के अरविंद (20) ने उसे दबोच लिया।
वहां से खींचकर सरसों के खेत में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे भाइयों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के आने से पहले परिजन लड़की के भाइयों से मारपीट कर आरोपी को छुुड़ा ले गए। सूचना पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ शिल्पा कुमारी के साथ घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed