फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Midwives die in suspicious circumstances

बारात में गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Midwives die in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर हथौड़ा गांव में शनिवार रात आई बारात में शामिल होने गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देर रात वह गांव निवासी एक युवक के घर के सामने मरणासन्न मिला था।
विज्ञापन


अधेड़ के  जबड़े पर चोट के निशान थे। रास्ते से निकले ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लाते इससे पहले, ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे ने गांव के ही युवक पर पिता की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली के नूरपुर हथौड़ा निवासी बिहारी का बेटा महेंद्र (48) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। वह पांच जून को चंडीगढ़ से घर आया था। शनिवार को गांव में विशंभर की बेटी की बारात आई थी। वह बारात में शामिल होने गया था। बारात में बैंड बाजा में वह भी डांस कर रहा था। रात करीब 12 बजे तक वह बारात में दिखा। करीब 12:30 बजे वह गांव निवासी एक युवक के घर के सामने रास्ते पर मरणासन्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से निकल रहे ग्रामीणों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके जबडे़ में चोट के निशान थे। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे सीएचसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र धीरज ने हत्या की आशंका जताई है।


उसका कहना है कि जहां पर पिता मिले थे, उसके सामने के घर के युवक ने ही हत्या कर शव रास्ते में डाल दिया। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर तहरीर देने की बात कही है। क ोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट  के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed